फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ आफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। जिले के विभिन्न प्राथमिक और सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सीएमओ आफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिकित्सक और कर्मचारियों नेे सीधे आरोप लगाया है कि बाबू बगैर सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदार अफसरों को नजरंदाज करते हुए सीएमओ आफिस से नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मुनेश कुमार पौरुष के खिलाफ बाबुओं के प्रदर्शन को लेकर प्रादेशिक चिकित्सा सेवा एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। इस मामले में मथुरा शाखा के अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता और सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार ने सीएमओ से मिलकर बाबुओं के अनैतिक दबाव का विरोध किया।

सीएमओ आफिस में बाबुओं का राज

सीएमओ आफिस में बाबुओं का राज है। छह माह पहले पटल बदले गए, लेकिन कार्य हस्तांतरण अब तक नहीं हुआ है। संविदा कर्मियों का भी संबद्धीकरण किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल पर तैनात बाबू सीएमओ आफिस में ही बैठते हैं।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है। कुछ बिंदुओं को लेकर विवाद था, अब सुलझा दिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। गोवर्धन प्रभारी की बगैर संस्तुति के दिया गया अवकाश अब निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. शरद कुमार त्यागी, सीएमओ, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें