फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे एक युवक को पूर्व विधायक द्वारा रोकना महंगा पड़ गया। युवक ने पूर्व विधायक पर हमला बोल दिया। उनसे अभद्रता करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान एकत्रित लोगों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात्रि साढ़े आठ बजे करीब की है। पूर्व विधायक शिवसिंह चक फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित अपने आवास के बाहर खड़े थे। इसी बीच एक युवक शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा तथा गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने उसे गाली-गलौज करने से रोका तो वह उन्हें ही गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसने अभद्रता करते हुए पूर्व विधायक पर हमला पर हमला बोल दिया।हमले में उनके स्वेटर आदि फट गये। इस बीच पहुंचे युवक के भाई ने उसे रोकते हुए पूर्व विधायक से अलग करने का प्रयास किया।

पूर्व विधायक से युवक के उलझने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने उन्हें युवक से किसी तरह अलग किया। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी मुनीषचन्द्र भी पहुंच गये, किंतु इस बीच युवक मौके से भाग गया। पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने बयाया कि आरोपी सत्ताधारी दल के एक मंत्री का चमचा है। राजनैतिक विद्वेष के चलते उनका अपमान कराया गया है। थाना प्रभारी मुनीषचन्द्र ने बताया कि वे मौके पर मौजूद हैं, किंतु पूर्व विधायक उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। अगर वे तहरीर देते हैं तो वे आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें