जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन सुरेश पासी ने यूपी दिवस के मौके पर एक अरब 22 करोड़ रुपये की लागत की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 11 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ जबकि 3 परियोजनाओं का लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य भारतवर्ष की शान है। यूपी ने ही अब तक देश को कई पीएम दिए हैं। मौजूदा राष्ट्रपति और पीएम दोनों ही यूपी से है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के स्थापना दिवस को सरकार विकास के संकल्प के साथ मना रही है। सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कर्ज में डूबे किसानों का ऋण मोचन करके संकट से उबारा है।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर जिले में जो विकास के कार्य किए गए हैं वे सराहनीय हैं। जिले के सभी गांव को सड़कों से जोड़ दिया गया है। शिशु जन्म से लेकर मृत्यु संस्कार तक सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हैं।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के रास्ते पर चल रही है। योगी सरकार अब तक की सरकारों में सबसे बेहतर सरकार साबित हो रही है। अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप ने कहा कि गांव गांव में विकास का अलख जल रहा है। विधायक पटियाली ममतेश शाक्य ने भी सरकार के निर्णयों की सराहना की। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अंत में प्रभारी मंत्री ने स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरीत किए एवं दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं उत्पीडन के शिकार हुए लोगों को आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। सीडीओ श्री निवास मिश्र ने सभी का आभार जताया। एसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीएमओ रंगजी दुबे सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है
प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
कासगंज। राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों को और गति प्रदान की जाए। विद्युत और यांत्रिक दोष से खराब नलकूपों को शीघ्रता से ठीक कराकर किसानों को सिंचाई के लिए समय से पानी उपलब्ध कराएं। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि विद्युत बिलों और विद्युत आपूर्ति में अपेक्षित सुधार लाया जाए। सांसद व विधायक निधि से बनी सड़कें और जिला पंचायत की सड़कें तथा जनपद की समस्त सड़कों का ब्यौरा उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर देवेंद्र प्रताप तथा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, सीडीओ तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
फोटो प्रेषित है
शिलान्यास की परियोजनाओं के नाम-
- राजकीय पॉलिटेक्निक महिला छात्रावास- 1.37 करोड़।
- 3 नलकूप निर्माण- 0.78 लाख।
- राजकीय हाईस्कूल भवन निर्माण नगला यादकरण- 0.75 लाख।
- राजकीय हाईस्कूल भवन नमैनी- 0.75 लाख।
- जिला सेवायोजन अधिकारी कार्यालय- 0.88 लाख।
- 220 केवी विद्युत उपकेंद्र- 107.94 करोड़।
- टंडौली माफी मार्ग निर्माण- 0.22 लाख।
- सिढ़पुरा पटियाली मार्ग से सुनरपुर मार्ग निर्माण- 0.23 लाख।
- अमांपुर- मोहनपुर मार्ग से कोडऱा मार्ग- 0.16 लाख।
लोकार्पण की परियोजनाओं का लाभ-
- जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन- 1.89 करोड़।
- अग्निशमन केंद्र पटियाली- 3.80 करोड़।
- कासगंज - इस्माइलपुर मार्ग- 3.83 करोड़।