फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे सजा दी, तो मोदी-योगी को लगेगी चोट : अतुल गर्ग:

विज्ञापन
मुझे सजा दी, तो मोदी-योगी को लगेगी चोट : अतुल गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

शहर के सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम में 36 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही प्रभारी मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, डीएम अमित किशोर ने दीप प्रज्वलन कर किया। डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया और सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधियों का फलोें की टोकरी देकर सम्मान किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना से जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर सहज हर घर बिजली योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी, प्रदेश में योगी की जोड़ी बनी रहे, यह बहुत जरूरी है। जनपद के पिछड़ेपन को दूर करते हुए विकास की ओर जनपद को ले जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी मुझसे गलती हुई, तो सजा मत देना, क्योंकि मुझे सजा दोगे, तो मोदी-योगी को चोट लगेगी।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि जनपद एतिहासिक प्रगति कर सके, इसके लिए सभी अपना सहयोग करें। जलेसर में घुंघरू घंटी उद्योग, अलीगंज के तंबाकू उद्योग को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, डीएम, सीडीओ, डीडीओ आदि ने शौचालय के 50, प्रधानमंत्री आवास योजना के 25, स्वयं सहायता समूह के 2 ग्रुप, 10 लाभार्थियों को सिलाई मशीन, छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी पांडाल में लगाए गए वभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम वित्त एंव राजस्व महेश चंद्र शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा, अजय कुमार एओ बेसिक, समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, ईडीएम अविरल तिवारी, सूचना अधिकारी यतीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, अग्रिम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें