एटा। सहकारिता चुनावों में एकल नामांकन के चलते जिले के 620 वार्डों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके साथ ही जिले के 44 समितियों पर नामांकन करने वालों का ही कब्जा हो गया। अंतिम फैसला 22 को नामांकन की जांच के बाद किया जाएगा। वहीं 14 वार्डों पर कोई नामांकन ही नहीं हुआ।
जिले में संचालित 66 प्रारंभिक सहकारी ऋण समितियों एवं 17 अन्य समितियों पर शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में आधी से अधिक पर फैसला नामांकन के साथ ही हो गया। विकास खंडों पर हुए नामांकन को लेकर पुलिस आदि की समुचित व्यवस्थाएं की गई थी। निर्वाचन अधिकारी के साथ ही उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एआर कोआपरेटिव रवेंद्र कुमार के अनुसार जिले में संचालित 66 पैक्स, एक अरबन कोआपरेटिव बैंक व 16 अन्य समितियों के कुल 759 वार्ड हैं। जिनपर शनिवार को नामांकन होने थे। इनमें से 620 वार्ड में एकल नामांकन ही हुआ। जबकि 14 वार्डों में किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। एकल नामांकन के चलते 620 वार्डों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। यद्यपि इसकी अधिकृत घोषणा बाद में की जाएगी।
इन प्रांरभिक सहकारी ऋण समितियों में हुआ निर्विरोध चुनाव ::
ब्लाक कुल ऋण समितियां निर्विरोध निर्वाचित समितियां
शीतलपुर 06 01
निधौली कलां 11 06
सकीट 08 01
मारहरा 03 00
अलीगंज 16 11
जैथरा 08 01
जलेसर 07 06
अवागढ़ 07 01
ये हैं निर्विरोध निर्वाचित समितियां
शीतलपुर में लालगढ़ी, निधौली कलां में खेड़ा बसुंधरा, नगला गलू, गहेतू, गढुर्रा, निधौली पष्चिमी, कपरेटा, सकीट में दलपुर मलावन, अलीगंज में राजा का रामपुर, बिल्सड़ पुवांया, अंगरैया, गढ़ी ककोड़ा, नया गांव, उदयी असदनगर, नाबर, मुहम्मद नगर बझेरा, देवतरा, बुलाकी नगर, कलुआ टीलपुर, जैथरा में पिंजरी सरौठ, जलेसर में ताखा नवीपुर, पटना, महानमई, ऊंचागांव, शकरौली, शाहनगर टिमरुआ, अवागढ़ ब्लाक में बरई कल्याणपुर शामिल है।