कासगंज। कासगंज जंक्शन के रेलवे स्टेशन सहावर गेट इलाके में फ्यूल प्वाइंट पर डीजल का रिसाव होने के कारण काफी डीजल का रिसाव हो रहा था। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। ऐसी स्थिति को देखते हुए कुछ जागरूक लोगों ने इस समस्या को रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया।
इंजीनियर अमित तिवारी ने इस समस्या को ट्वीट करते हुए आग लगने की दुर्घटना की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे का फ्यूल प्वाइंट जहां स्थापित है उस इलाके के आसपास आबादी का क्षेत्र है और लोगों की आवाजाही इस इलाके में रहती है। ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति धूम्रपान के दौरान अंजानें में बीड़ी, सिगरेट आदि फेंकता है तो दुर्घटना की संभावना हो सकती है।
रेल मंत्रालय ने इस ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम को निर्देश दिए। मंडलीय अधिकारियों ने इस फ्यूल प्वाइंट की मरम्मत करा दी। लीकेज ज्वाइंट की गैस किट में खराबी थी। इज्जतनगर डिवीजन के अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है।