करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव ओवरा में बुधवार को एक घायल बारहसिंहा पहुंच गया। घायल हालत में उसे देखने के बाद ग्रामीणों ने उसे खूंटे से बांध दिया।
देशी जड़ी बूटियों से उसका उपचार भी किया गया। सूचना दिए जाने के बाद भी वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची।
बारहसिंहा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण बारहसिंहा की देखरेख कर रहे थे।