फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रही 100 डायल पुलिसकर्मी पर फायर

विज्ञापन
firing in marriage
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

गश्त कर रही यूपी 100 डायल पुलिस पर दो लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। इससे पुलिसकर्मी के जूते में गोली जा गली। मामले की रिपोर्ट पुलिस कर्मी ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा सहित पकड़ा है।
विज्ञापन

शांती नगर मोहल्ले में यूपी 100 डायल पुलिस गश्त कर रही थी। देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने काली मंदिर के पास खड़े हुए दो लोगों को देखा। इस पर पुलिस ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए उनसे पूछताछ के लिए इशारा किया। इस पर बौखलाए आरोपियों ने यूपी 100 डायल पुलिस कर्मी कमलेन्द्र पर जानलेवा हमला कर फायर कर दिया। गोली सिपाही के जूते में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने शिवकुमार उर्फ शिब्बी निवासी शांती नगर को पकड़ लिया। जबकि सनी उर्फ शिवप्रताप मौके से फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पुलिस कर्मी कमलेन्द्र ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिवकुमार के खिलाफ पहले से भी जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें