फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 ग्राम पंचायत अधिकारियों पपर दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गत वित्तीय वर्ष के दौरान ग्राम विकास के लिए जारी करोड़ों रुपये की धनराशि का हिसाब-किताब नहीं देने और कार्यों की प्रिया साफ्ट फीडिंग नहीं कराने वाले 47 ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा एफआईआर की तैयारी की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि दी गई। इनमें से 47 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिन्होंने विकास कार्यों के लिए आई धनराशि तो खातों से निकाल ली लेकिन हिसाब-किताब नहीं दिया। यही नहीं निकाली गई धनराशि से कौन-कौन से विकास कार्य कराये गये इसकी फीडिंग भी शासन की वेबसाइट प्रिया साफ्ट में नहीं कराई।

बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर विजय किरन आनंद विभागीय अफसरों की जमकर क्लास ली। मिशन डायरेक्टर ने जिले के विभिन्न ब्लाकों में तैनात 23 ग्राम पंचायत सचिवों और एडीओ पंचायत को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए तत्काल प्रिया साफ्ट में फीडिंग कराने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें