फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के 16 और सदस्य पद के 48 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान जिले की सभी आठ नगर पंचायतों व एक नगर पालिका में 16 अध्यक्ष, 48 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने अपना नाम पत्र वापस ले लिया। इसके साथ निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर भी स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लेने के साथ ही चुनाव से अलग हो गए। वहीं सदस्य पद के 48 उम्मीदवार ने नाम वापस लेने के साथ ही चुनावी जंग से बाहर हो गए।

बता दें कि नगर पालिका व सभी आठ नगर पंचायत पर अध्यक्ष पद के लिए कुल 127 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। वहीं सदस्य पद के लिए 825 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए 111 व सदस्य पद के लिए 779 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें