फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर सांड़ घुसा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सांड़ को रोकने के लिए प्लानिंग की जा रही है। सोमवार को स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप के लोगों ने जंक्शन के सभी रास्तों को देखकर कुछ जगह दीवार बनाने तो कहीं रैलिंग लगाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन


एक नवंबर को अफसरों के साथ जंक्शन पर पहुंचीं सांसद हेमामालिनी के सामने सांड़ आ गया था। सांड़ के हमले से वह किसी तरह से बची थीं। इस मामले को लेकर स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई के बाद भी आवारा पशुओं को जंक्शन से दूर रखने के लिए कोई प्लानिंग नहीं हो रही है। स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप के प्रमुख स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने इसकी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग शाखा को दी है।

सोमवार को स्टेशन डायरेक्टर ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर जयपाल मीणा, सफाई नायक रामहरी परिहार, स्टेशन प्रबंधक पीएल मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज एंड वैगन जेवीएस यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पावर बीएस गौड़ को जिम्मेदारी देते हुए पूरे स्टेशन परिसर में सांड़ के प्रवेश करने के रास्ते बंद करने को निरीक्षण किया। डायरेक्टर ने बताया कि 12 जगहों पर तार फेसिंग, दीवार व रैलिंग लगाने का काम शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें