फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गए सिलेंडरों का ब्योरा मांगा

विज्ञापन
gas cylender
विज्ञापन
मैनपुरी। जिन विद्यालयों से गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं। उनकी कार्रवाई सहित पूरा ब्यौरा एबीएसए उपलब्ध कराएं। जहां सिलेंडर नहीं है वहां 1650 रुपया सिक्योरिटी ग्राम निधि से जमा कराकर सिलेंडर लिया जाए। जिन शासकीय इंटर कालेज में कक्षा छह से आठ तक एमडीएम नहीं बन रहा है, उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई जाए। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में एमडीएम टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा रसोइयों का चयन कर तत्काल एमडीएम बनवाया जाए। खराब हैंड पंप शीघ्र ठीक कराए जाएं। इस दौरान सीएमओ, एसीएमओ ने औचक निरीक्षण की निर्धारित प्रारूप पर आख्या नहीं देने और बैठक से गैरहाजिर रहने पर स्पष्टीकरण मांगा।

कहा कि एबीएसए प्रतिदिन कम से कम 10 विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या दें। अधिकारी विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों के शैक्षिक स्तर को भी परखें। कमियां मिलें उसका अंकन आख्या में करें। बैठक में उप जिलाधिकारी अमित कुमार, महेश प्रकाश, संदीप कुमार, रामचंद्र, परियोजना निदेशक एससी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें