मथुरा। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत समाज के लोगों ने गुरुवार को अग्रसेन महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की। समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। प्रात: सात बजे से ही समाज के लोग कुशक गली स्थित अग्रवाल धर्मशाला व अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाटिका पर एकत्रित होने लगे। जहां समाज द्वारा सभा के अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर बंसल व प्रधानमंत्री रविंद्र अग्रवाल के साथ महाराज श्री को वैदिक मंत्रोच्चारण के सस्वरों के बीच विधि विधान से पुष्पांजलि अर्पित की गई। अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कुष्ठ रोग से पीड़ित मां-बाप के निराश्रित बच्चों की सहायता को सृजन संस्था को आवश्यकतानुसार वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। सभा के उपाध्यक्ष गोपालदास, नगेंद्र मोहन मित्तल, शशिभानु गर्ग, गोवर्धनदास, डॉ. अशोक अग्रवाल, योगेंद्र, अशोक अग्रवाल, गौरशरण सराफ, बांकेलाल, सतीश चंद्र सराफ, कृष्ण गोपाल, अनुराग अग्रवाल, माधव अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनुराग सिंघल, केशव देव अग्रवाल, गगन बंसल, देवांशु अग्रवाल आदि सभी मौजूद थे।
आज निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
मथुरा। शुक्रवार सायं चार बजे चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकलेगी। जो भरतपुर गेट स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के गोत्र स्वरूप 18 राजकुमार सफेद अश्वों पर आकर्षक वेश-भूषा में दिखाई देंगे वहीं कर्नाटक शैली में बनाए गए विशेष रथ पर महाराजा अग्रसेन स्वरूप, सभी को अपना आशीष प्रदान करते चलेंगे। मार्ग में 101 तोरण द्वार बनाए गए हैं।