फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय बाद की टीम ने जीती उपविजेता की ट्राफी

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर की बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय बाद की टीम ने उपविजेता की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले आगरा संभाग से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बाद की टीम का चयन हुआ था। आगरा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका फुटबाल में केंद्रीय विद्यालय बाद की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भोपाल के महू में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में देश भर से 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें आगरा संभाग से केंद्रीय विद्यालय बाद मथुरा की टीम ने पूल मैच में लखनऊ संभाग को 3-0 से, पटना संभाग को 4-0 से पुणे संभाग को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में गुड़गांव संभाग को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यहां टीम भोपाल संभाग से हारकर रजत पदक जीता। विद्यालय प्राचार्या नीलिमा सोनी फुटबाल टीम में शामिल रही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टीम में रेनुका सिंह, यशी उपमान, दामिनी कुमारी, कुमारी प्रियंका, पायल, प्रियंका कुमारी, मुस्कान, निशा, रुतुजा, महक चौधरी, निशा, पूजा एवं दिव्या थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें