फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छा गया गिरिराजजी का छप्पन भोग

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। अब ब्रज में बरसाना की लठामार होली और गोवर्धन की पूजा सहित भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ हो रहे अन्य धार्मिक आयोजन भी देश-विदेशी भक्तों की पसंद बन रहे हैं। सोशल मीडिया इसका एक बड़ा माध्यम बना हुआ है। अनंत चतुर्दशी को गोवर्धन की परिक्रमा में हुआ छप्पन भोग महोत्सव सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
विज्ञापन

बीती पांच सितंबर को गोवर्धन में भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन हुआ था। यह महोत्सव आयोजन के पांच दिन बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लगातार ट्रेंड किया जा रहा है। इस आयोजन की तस्वीरों को अकेले फेसबुक पर ही 5000 की फ्रेंड लिस्ट वाले 2802 यूजर्स, 2500 फ्रेंड लिस्ट वाले 6620 यूजर्स, 1500 फ्रेंड लिस्ट वाले 4912 यूजर्स और 500 से ज्यादा फ्रेंड लिस्ट वाले 2100 से ज्यादा यूजर्स ने अपनी आईडी पर पोस्ट किया है। इस तरह ये छप्पन भोग महोत्सव करीब 6 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा और तो और इन पोस्टों को ऐसे 3000 से ज्यादा यूजर्स ने शेयर भी किया है, जिनकी फ्रेंड लिस्ट में 200 से लेकर 5000 फ्रेंड तक शामिल थे। अकेले फेसबुक पर ही 2 करोड़ से ज्यादा लाइक बटोरकर छप्पन भोग सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरता रहा। दुबई में बड़ी संख्या में रह रहे चतुर्वेदी समाज के लोग और कनाडा में बसे पंजाबियों ने भी इसे पसंद किया है। इनके साथ ही यूरोप के साथ लंदन और अमेरिका में बसे गुजराती और राजस्थानी यूजर्स के सबसे ज्यादा लाइक मिले हैं, जो वैष्णव संप्रदाय के माने जाते हैं।
ट्विटर व्हाट्सअप और अन्य सोशल साइट्स पर अब भी लगातार छप्पन भोग के फोटो वीडियो को ट्रेंड करने का सिलसिला जारी है। आयोजक गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया के इस डिजिटल युग में नेट के माध्यम से खासकर भारतीय जब अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था के दर्शन देखते है तो लाइक तो करेंगे ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें