फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में चार केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर होगी। 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा में करीब ढाई हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। तीन पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में लिपिक, गोपनीय सहायक, संवर्ग सेवा और कंप्यूटर, आपरेटर ग्रेड ए और बैकलॉग की परीक्षा होगी। 13 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने एसपी क्राइम राजेश सोनकर को नोडल अधिकारी बनाया है। नोडल अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के 12 जनपदों के 77 परीक्षा केंद्र पर होगी। मथुरा में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें संस्कृति विश्वविद्यालय, आईवीएस इंजीनियरिंग कालेज, सचदेवा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और निखिल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फरह हैं। तीन पारियों में होने वाली परीक्षा सुबह शुरू होगी, जो कि शाम तक चलेगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें