फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
‌‌क‌िसान की मौत पर गमगीन लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। बरसात के दौरान शुक्रवार की शाम बिजली गिरने की घटनाओं में एक किसान और दो भैंस की झुलसने से जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सराय लतीफ निवासी किसान बेचेलाल (70) शुक्रवार की शाम को फसल की रखवाली के लिए खेत पर था। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बेचेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

बारिश थमने के बाद जब उसका पुत्र कबीर सिंह खेत पर पहुंचा तो पिता का शव पड़ा हुआ देखा। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी रामलड़ैते की भैंस भी शुक्रवार को बिजली की चपेट में आकर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गांव हरिहरपुर निवासी भीमसेन की भैंस घर के बाहर बंधी थी। बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर से वह भी मर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें