फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी को मारकर खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जैथरा। धुमरी से प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाकर घर लौटते वक्त रिटायर्ड फौजी फूफा ने रास्ते में एमएससी छात्रा को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। छात्रा की हत्या के बाद फूफा ने खुद को भी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। खेतों में काम कर रहे गामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फूफा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद जिले के गांव नगला भिम्मी निवासी अंतिम राजपूत (24) की बुआ की शादी अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी सेवानिवृत्त फौजी हरिकृष्ण के साथ हुई है। अंतिम राजपूत जैथरा के धुमरी स्थित एक कालेज से एमएससी कर रही है। सोमवार को अतनेश की प्रयोेगात्मक परीक्षा दिलाकर फूफा हरिकृष्णन धुमरी बाइक से लौट रहे थे। अंगरईया गांव के समीप फूफा ने बीच रास्ते पर बाइक रोक ली। एसओ जैथरा की माने तो खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि दोनो के बीच सड़क पर कुछ देर बात हुई।


इसके बाद रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर छात्रा के सिर में दो गोलियां मारी फिर पिस्टल से एक गोली खुद को मार ली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लहूलुहान फूफा लाइसेंसी पिस्टल बैग में रख रहा था। पुलिस ने घायल को भर्ती कराया और शव पीएम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने घायल को आगरा रेफर कर दिया है। मृतका के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। फौजी के परिवारीजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही छात्रा अलीगंज में अपने फूफा के घर आई थी। इससे पहले भी उसने फूफा के घर रहकर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन



थाना जैथरा प्रभारी इन्द्रेश पाल ने बताया कि घटना स्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। छात्रा अंतिम राजपूत की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लग रहा है। हालांकि परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस की माने तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर दोनो के बीच कुछ देर बात होने के बाद फौजी के छात्रा के सिर में गोली मारने के बाद खुद को गोली मारना बताया है।


पत्नी ने किया गोली मारने से इनकार
फौजी की पत्नी सरोजनी ने बताया कि उसके पति ने भतीजी को गोली नहीं मारी है। रास्ते में किसी और ने दोनों को गोली मारी है। वहीं मृतका के जीजा रवेन्द्र ने बताया कि प्रेम प्रसंग बाली बात गलत है।

इतना स्पष्ट हो चुका है कि मृतक छात्रा अंतिम राजपूत को गोली उसके फूफा 9ऋ ारी है, लेकिन हत्या की वजह क्या है। इसका पता नहीं चला है। जैथरा पुलिस को तफ्तीश के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

- अखिलेश चौरसिया, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें