फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में गूंज बेटी बचाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शब्द और सर्वोदय स्थली ब्रह्मांडेश्वर ग्राम सभा जलालपुर द्वारा आयोजित ग्यारहवें शब्दम् ग्रामीण कवि सम्मेलन में समसामयिक रचनाओं की हवा चली। शब्दम् ग्रामीण कवि सम्मेलन में चरित्र निर्माण, देश प्रेम और बेटियों को समर्पित कविताओं ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और वंदन से हुआ। संस्था अध्यक्ष किरण बजाज द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा गया। इसके बाद ओजस्वी कवि कुमार मनोज ने शरहद पर शहीद होने वाले जवानों के परिवार की वेदना को कविता के माध्यम से बयां किया। कवि अजय ‘अटल’ ने हलधर गंगा की धवल धार,राजीव ‘राज’ ने ‘बेटियां ही घर बनाती हैं, दरो दीवार को., अरविन्द तिवारी ने हास्य व्यंग्य से स्रोताओं को लोटपोट किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के बीच कविता के संस्कार पैदा करने के लिए शब्द के प्रयासों की सराहना । संस्था अध्यक्ष किरण बजाज का धन्यवाद किया। काव्यपाठ करते हुए कहा - चार दिन की जिन्दगी, जिये तो क्या जिये।
विज्ञापन


निजामपुर गढूमा में तंबाकू छोड़ने वाले 15 लोगों को हरित कलश देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रजनी यादव ने किया। उमाशंकर शर्मा, राधेश्याम यादव, मंजर उल-वासै, हिन्दलैम्प महाप्रबन्धक अनिल जैन, डॉ. आरके सिंह, केहरी सिंह, आरएन यादव, आरसी. गुप्ता, डॉ. डीपी सिंह और लक्ष्मीनारायण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें