फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल का होगा निर्माण

विज्ञापन
पुल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में रामदास का पुरा क्षेत्र में यमुना नदी का पुल बनेगा। विभाग के उच्चाधिकारियों के द्वारा सर्वे कर लिया है। शिकोहाबाद पालिका सीमा में एक डिग्री कालेज,सद्भावना मंडप,दो प्रधानमंत्री कौशल मिशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा की सरकार ने तीन माह में सबका साथ, सबका विकास योजना के तहत जनहित के बड़े काम किए हैं। शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रामदास पुरा में यमुना नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय अफसरों ने वहां सर्वे कर लिया है। इसके बनने से चंद्रवार,माली पट्टी, भैंसावाट, उस्मानपुर, अलादी पुरा, कटीनर, कबीरपुरा एवं भोलाघाट सिरे से भोलपुरा एवं बबरौली, कसड़ाई, ककरैती, चटैयापुर, मटियाघाट, मोहनपुर व बरागपुर,झावली, कोटपुर, मीठापुर,बदोकर, अई, पिन्नापुरा आदि गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित हो जाएगी। क्षेत्र की जिन सड़कों को अभी तक नहीं बनाया है उनकी सूची शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

शिकोहाबाद पालिका सीमा में एक डिग्री कालेज, दो पीएम कौशल केंद्र स्थापित होंगे। पूर्व वनमंत्री स्व. रघुवर दयाल वर्मा के द्वारा फरौल नगरिया पर डेमबनाने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें