फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 70वीं प्रांतीय विद्यालयीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
बैठक करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल में 8 से 11 सितंबर तक 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ मंगलवार सुबह 10:30 बजे होगा। चार दिवसीय इस स्पर्धा में प्रदेश के 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज से अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका वर्ग के 500 से अधिक खिलाड़ी व अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बाहरी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों व अधिकारियों के ठहरने के लिए जीआईसी शाहगंज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (नैनाना जाट), खालसा इंटर कॉलेज, बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल और बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। बैठक में डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह, डीआईओएस-द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें