फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 63 केंद्र किए गए निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिला में 63 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रधानाचार्यों से 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। ऑन लाइन व डाक दोनों तरह से आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा में 37586 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधारभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी थी। विद्यालयों ने कक्षा कक्ष, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल, शौचालय, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव आदि सुविधाओं की जानकारी ऑन लाइन उपलब्ध कराई। जिसका सत्यापन विभाग के द्वारा कराने के बाद अपनी रिपोर्ट परिषद को उपलब्ध करा दी। परिषद ने परीक्षा केंद्र के लिए जिले के 63 विद्यालयों का चयन किया है। इन विद्यालयों की प्रस्तावित सूची को जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सूची पर 13 जनवरी तक प्रधानाचार्य अपनी आपत्ति ऑनलाइन या डाक के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परिषद को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद परिषद केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें