फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालरों से गिरजाघर जगमगाए, प्रभु यीशु ने लिया जन्म

विज्ञापन
charch shimla - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिसमस के पर्व को लेकर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। दुकानों में जहां क्रिसमस ट्री व उपहारों की जमकर खरीदारी हुई, वहीं केक की बुकिंग भी कराई गई। चर्च में सजावट का काम चलता रहा।
विज्ञापन


क्रिसमस को लेकर पूरा शहर उल्लास में डूबा रहा। मसीह समाज में इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभु यीशु के जन्मदिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है, इसलिए चर्च में प्रभु यीशु के आगमन के लिए तैयारियां चलती रहीं। पूरे चर्च को झालरों से सजाया गया था।

वहीं घर-घर में क्रिसमस ट्री की सजावट की गई। चर्च में मध्यरात्रि के बाद यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। पादरी सुशील कुमार ने विशेष आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यीशु के जन्म पर मसीह समाज के लोगों ने मंगल गीत गाते हुए अपने घरों में कैंडल जलाईं। क्रिसमस के चलते बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


क्रिसमस ट्री, तोहफे और केक की भी खूब बिक्री हुई। हाल ये था कि बाजारा में केक के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी। मंगलवार को क्रिसमस पर अन्य कार्यक्रम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें