फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश खेर और पंकज उदास लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

विज्ञापन
pankaj udhas - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में साल 2019 का स्वागत मनोरंजन के साथ होगा। जिले में एक जनवरी से आयोजित होने वाली जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी को लेकर कवायद तेज हो गई है। प्रशासन ने कार्यक्रमों को लेकर सूची तैयार कर ली है। बताया जाता है कि इस बार प्रदर्शनी में गायक कैलाश खेर, गजल गायक पंकज उदास और जस्सी गिल जैसे सितारे शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

जिले में जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। आयोजन को लेकर सैनिक पड़ाव में साफ-सफाई का काम चल रहा है। साथ ही झूले तमाशे वालों ने डेरा डाल दिया है। वहीं प्रशासन ने दिन और रात में मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रदर्शनी में आठ रात्रि कार्यक्रमों को प्रशासन कराएगा। वहीं शेष 17 कार्यक्रमों के लिए संयोजक तय किए गए हैं। इसके साथ ही प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, पंकज उदास, जस्सी गिल समेत तमाम बड़े नाम प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाएंगे। कुल मिलाकर नया साल जिले के लोगों के लिए मनोरंजन के साथ शुरू होगा। एक जनवरी को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रदर्शनी को भव्य बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। स्वस्थ मनोरंजन के लिए प्रदर्शनी में कई बड़े कलाकारों और गायकों को बुलाया जा रहा है। इसके लिए कलाकारों से बात कर तिथि फाइनल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें