फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर शौचालय के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
ग्राम सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायत रठेह के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर शौचालय के लिए रिश्वत मांगने व उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान स्नेहलता यादव द्वारा शौचालय के नाम पर दो-दो हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जबकि पात्रता सूची में सभी ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। जब भी कोई ग्रामीण शौचालय निर्माण कराने के लिए कहता है, तो उसे भगा दिया जाता है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल से साठगांठ कर आबादी की भूमि को खेल का मैदान दिखा दिया है।

इसके कारण कई ग्रामीणों को प्रधान द्वारा आबादी क्षेत्र में बने मकानों को गिराने की धमकी दी जा रही है। कहा जाता है कि अगर वे लोग रुपये दे देंगे तो मकान नहीं गिराए जाएंगे। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि वे गांव में कराए विकास कार्यों की जांच के साथ ही आबादी व खेल के मैदान की पैमाइश कराएं, जिससे उनके घर बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें