फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे मुलायम और अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। कारगिल में शहीद हुए ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सात दिसंबर को सुबह दस बजे नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में होगा। प्रतिमा का अनावरण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव करेंगे।

आयोजन में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, सपा नेता अवनींद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि सभा स्थल पर दो हैलीपेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह और अखिलेश अलग-अलग हैलीकाप्टर से आएंगे। उधर सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। शहर में जगह-जगह बाइक रैली के जरिए लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। सदर बाजार, हाजीपुरा, नगला बरी, तीसफुटा, आसफाबाद, लालपुर, छपरिया, आकाशवाणी, लेबर कालोनी, स्टेशन रोड, सुहाग नगर में रैली पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान डा. दिलीप यादव, महानगर अध्यक्ष एहतशाम अली बाबर, अशफाक खान, जगमोहन यादव, सुनील यादव, जुबैर खान, बंटू कठेरिया, सरफराज खान आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे। सपा नेता राज नरायन गुप्ता मुन्ना ने जनसभा में पहुंचने की अपील की है। सपा एलएलसी डा. असीम यादव, विजय आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें