फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू में पदों की होती है बिक्री: राहुल

विज्ञापन
भाकियू भानू में पदों की होती है बिक्री: राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से निष्कासित किए गए राहुल गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक बार फिर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि यूनियन के पदाधिकारियों के पदों की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बिक्री की जाती है। अपराधियों को बचाने के लिए आंदोलनों में किसानों की भीड़ जाती है और किसानों को बदनाम किया जाता है।
विज्ञापन

दरअसल, राहुल गुप्ता अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे किसी भी तरह की जानकारी किए बिना ही निष्कासित कर दिया। गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति दलों के लिए भीड़ जुटाने और उनकी सह पर आंदोलन करने के लिए किसानों को एकत्रित किया जाता है। उसके बदले में धन वसूला जाता है। खादी ग्रामोद्योग में एक घोटाला करने वाले को बचाने के लिए एक पद बेचा गया है। आगरा में एक अपराधी को बचाने के लिए दो लाख रुपये की वसूली की गई और आंदोलन कराने के लिए किसानों को जुटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें