फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सं दिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कमले निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची महिला के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव नगला कमले निवासी शिवानी उर्फ पूजा (20) की करीब 11 माह पहले उसकी शादी सचिन निवासी लालपुर कोतवाली नगर के साथ हुई थी। देर शाम को पूजा अपनी ससुराल में मौजूद थी। उसी समय उसने संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन फांसी लगाकर खुदकशी करने की जानकारी परिजनों को दी। शिवानी के मायके पक्ष के लोग बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता मनवीर ने शिवानी की दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्हें न देने पर ससुरालियों पर शिवानी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें