फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपियों ने पुलिस पर की फाय रिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। लूट के मामले में फरार दो बदमाशों को पकड़ने गई सकीट पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग करते हुए एक बदमाश फरार हो गया। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया।

थाना सकीट प्रभारी कृतपाल सिंह ने बताया कि गोलू उर्फ कर्ण उर्फ दयाराम पुत्र पप्पू उर्फ भगवान सिंह निवासी बलारपुर थाना सिढ़पुरा कासगंज सहित दो लूट के बदमाश नगला इंदी के पास होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग से पुलिस कर्मियों ने स्वयं को किसी प्रकार बचाया। इस दौरान फायरिंग करते हुए एक आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गोलू उर्फ कर्ण को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को सकीट क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी मुन्नीदेवी ने सकीट की एसबीआई बैंक से 49 हजार रुपये निकाले थे। मुन्नी देवी से लूट के मामले में दोनों आरोपी फरार थे। उन्होंने बताया कि मौके से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें