फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमावाणी महोत्सव आज, वीर मंडल मनाएगा शताब्दी वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। जैन समाज की 1920 में स्थापित संस्था श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ रविवार को क्षमावाणी के साथ होगा। जनेश्वर मिश्र मैरिज होम में होने वाले कार्यक्रम के दौरान जैन बंधु एक-दूसरे से वर्ष भर में हुई गलतियों की क्षमा मांगेंगे।

इस मौके पर सुबह 10 बजे पुरानी बस्ती बड़े जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी नगर भ्रमण के बाद जनेश्वर मिश्र मैरिज होम पर पहुंचेगी। जहां क्षमावाणी का पर्व मनाया जाएगा। ब्रह्मचारी भैया आशीष जैन पुण्यांश के निर्देशन में सुराज चंद्र जैन ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह राजू समेत सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जैन मुनि तरुण सागर महाराज की कृति कड़वे प्रवचन का विमोचन किया जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियां चलती रहीं। जैन वीर मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि स्व. लक्ष्मीशंकर जैन अत्तार ने वर्ष 1920 में वीर मंडल की स्थापना की थी। तब से वीर मंडल सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा और संचालन व्यवस्था नि:स्वार्थ रूप से संभाल रहा है। देशभर में हुए आयोजनों में वीर मंडल ने सेवाएं देकर जिले को गौरवान्वित किया है। मंत्री अनिल जैन और कोषाध्यक्ष सतेंद्र जैन ने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें