फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय: अभी तक लौटना शुरू नहीं हुई छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 10 दिन पूर्व छात्रा की मौत की घटना से अभी भी छात्राएं सहमी हुई हैं, जिससे वे अभी तक विद्यालय लौटने का मन नहीं बना पा रहीं। जिससे अभी तक स्कूल में पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है।


नगर क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 20 सितंबर को बुखार से एक छात्रा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लगाए गए चिकित्सा शिविर में 42 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली। जिसमें एक छात्रा को मलेरिया निकला। इसके बाद 22 सितंबर को विद्यालय में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से सहमी छात्राओं का भय अभी तक नहीं निकल सका है। वहीं अभिभावक भी इस घटना के बाद से डरे हुए हैं। विद्यालय की वार्डन नीलिमा शर्मा का कहना है कि छात्राओं व उनके अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सोमवार से छात्राओं के विद्यालय लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें