फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर कर छुड़ाया हत्यारोपी

विज्ञापन
पुलिस पर फायर कर छुड़ाया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बदमाशों ने जलेसर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। वहीं निधौलीकलां पुलिस से मारपीट कर दबंगों ने हत्या के आरोपी को छुड़ा लिया। इसकी रिपोर्ट एसआई ने थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जलेसर पुलिस पर बदमाश लगातार हावी होते नजर आ रहे है। बेखौफ बदमाश जलेसर पुलिस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर रहे है। जलेसर पुलिस दिलोखरा बंबे से गुजर रही थी। तभी चार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे पुलिस ने अपने आप को किसी तरह से बचाया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सलीम उर्फ भब्बल पुत्र सोनू निवासी बमनई पिलुआ, यासीन खां पुत्र शेख निवासी सहवाजपुर निधौलीकलां, अजीज उर्फ बाबा पुत्र सोनू निवासी बमनई और दिलशाद उर्फ वेदा पुत्र फतेहखान निवासी सहवाजपुर को पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, छुरी, दो मोबाइल और दो हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों ने 29 अगस्त को जलेसर क्षेत्र में छह लोगों से लूटपाट की थी।
वही दबंगों ने निधौलीकलां पुलिस की सरकारी जीप घेरते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2016 से हत्या के मामले में सुभाष निवासी चित्तरपुर फरार था। उसे पकडने के लिए थान से पुलिस केजी स्मारक इंटर कालेज सोहरका मोड़ पर गई थी। तभी कालेज पर मौजूद दीवान सिंह पुत्र नहार सिंह निवासी नगला कलौदी मंडनपुर जलेसर ने अपने पंद्रह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पुलिस से मारपीट कर हत्यारोपी सुभाष को छुड़ा लिया। एसआई प्रमोद कुमार ने थाना निधौलीकलां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही थाना प्रभारी निधौलीकलां दिनेश कुमार ने बताया कि दीवान सिंह को पकड़ लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें