फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिया पाड़ा मेें चोरी की बिजली से चलते मिले 50 एसी

विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के चौबिया पाड़ा मेें चोरी की बिजली से एसी चलते मिले। आगरा, फिरोजाबाद व मथुरा की विजिलेंस टीम ने 24 मकानों में मीटर के बिना तथा मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी। चेारी की बिजली से 60 से अधिक एसी चल रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार सायं 3:30 बजे आगरा की विजिलेंस एसपी बबिता साहू द्वारा गठित विजिलेंस टीम में शामिल फिरोजाबाद, आगरा तथा मथुरा की टीम, एक्सईएन प्रथम अरविंद पांडेय, एसडीओ सचिन शर्मा, एसडीओ विकास शर्मा तथा 10 जूनियर इंजीनियरों की टीम के साथ चौबियापाड़ा के रतनकुंड, सोने का कल्सा, दशभुजी गणेश आदि इलाके में बिजली की चेकिंग की।

इसमें 24 मकानों में डायरेक्ट तथा मीटर को बाईपास कर बिजली चलती मिली। सभी मकानों में दो से तीन व ज्यादा एसी लगे थे। एक्सईएन अरविंद पांडेय ने बताया कि 50 से अधिक एसी चोरी की बिजली से चल रहे थे। 24 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें