फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा दिल्ली-हाईवे पर लगा 10 किलोमीटर तक जाम

विज्ञापन
लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार को दिल्ली-आगरा हाईवे जाम से जूझता रहा। दस किमी की दूरी वाहनों ने तीन घंटे में तय की। सुबह से देरशाम तक हाईवे को जाम से निजात नहीं मिल सकी। इतना जरूर है कि पुलिस फंसे वाहनों को निकलवाने में मशक्कत जरूर करती दिखी।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा हाईवे पर नरहौली चौराहे से गोेकुल रेस्टारेंट तिराहे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दोनों साइडों में लगी वाहनों की कतारें सुबह से शुरू हुई, लेकिन देरशाम तक बदस्तूर ऐसी बनी रही। जाम में फंसे वाहन सवार आठ किमी की दूरी तय करने में ढाई से तीन घंटे की मशक्कत करते दिखे। ऊपर से भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव ने वाहन सवारों को उतरने का मौका तक नहीं दिया। ऐसा शुक्रवार को नहीं, बल्कि तीन दिन से लगातार हाईवे का हाल कुछ यहीं बया कर रहा है।

इस बीच में पड़ने वाले थाना हाईवे, कृष्णानगर, गोविंदनगर पुलिस जरूर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने में जुटी रही, पर जाम लंबा होने के चलते देरशाम तक पुलिस को भी राहत नहीं मिल सकी। खुद एसएसपी बबलू कुमार भी जाम को खुलवाने के लिए मंडी समिति चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे धसकी मिट्टी

हाईवे पर माहेश्वरी हास्पिटल के पास बने फ्लाईओवर के नीचे मिट्टी धसकने के चलते उस पर वाहनों को जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने इसकी सूचना एनएचएआई को दी। पर उसकी सुध लेने के लिए कोई अफसर नहीं आया। उधर, जयगुरुदेव मंदिर पर लगे मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़ के चलते काफी परेशानी वाहन सवारों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें