फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेजी के छात्र की पिटाई पर परिवारीजन भड़के

विज्ञापन
यूकेजी के छात्र की पिटाई पर परिवारीजन भड़के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज ।
विज्ञापन

नगर के एक स्कूल में यूकेजी के छात्र को शिक्षिका ने बेरहमी से पीटा जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। परिजन जब पिटाई की शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो उल्टे परिवारीजनों पर विद्यालय के शिक्षक व कर्मी गुस्सा जाहिर करने लगे। ऐसी स्थिति को देखते हुए परिवारीजन भड़क गए। पुलिस को मौके पर बुला लिया। शिक्षिका के खिलाफ परिवारीजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है।
तैयबपुर सुजातगंज के निवासी चंद्रवीर के दो बेटे इस निजी स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व गुरुवार को छोटे बेटे ने स्कूल में शौच कर ली। छात्र का बड़ा भाई अराज भी इसी स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है। बच्चे को शौच करने की सूचना अराज को दी गई। अराज आ गया और शौच साफ करा दी गई। इसके बाद शिक्षिका ज्ञान देवी ने बच्चे की पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि शौच करने के कारण बच्चे की पिटाई की गई। इससे उसके नितंब पर छड़ी से मार लगा दी। इससे बच्चे के काफी गहरे निशान पड़ गए। छात्र ने घर जाकर दर्द होने की शिकायत की और परिवारीजनों ने चोट देखी तो वे हैरत में आ गए। शुक्रवार को वे स्कूल पहुंचे और शिकायत की, लेकिन स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों ने परिजनों की शिकायत नहीं सुनी। उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इस पर परिजन भी भड़क गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया। साथ ही बच्चे के पिता ने शिक्षिका ज्ञान देवी के खिलाफ तहरीर दे दी है। सायं तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक राजकुमार का कहना है कि बच्चा कई दिनों से होमवर्क करके नहीं ला रहा था, जिसके कारण शिक्षिका नाराज हुई और अंजाने में बच्चे को चोट आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें