फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 44 हजार नौजवान

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सिपाही के लिए लिखित परीक्षा 18 जून से शुरू होने जा रही है। दो दिन तक चलने वाली लिखित परीक्षा में 44 हजार नौजवान शामिल हो रहे हैं। रविवार की रात से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


18 और 19 जून को होने वाली लिखित परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली 10 से 12 की है, जबकि दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक की है। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थी आईडी प्रूफ, प्रवेश पत्र, नीला और काला पैन लेकर ही जा सकेंगे।

इसके अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर गहन पड़ताल की जाएगी। जूते पहनकर नहीं जा सकेंगे। वहीं, पुलिस परीक्षा के लिए जिले को पांच सेक्टर में बांटा गया है। रात से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक नहीं रख सकेंगे मोबाइल
मथुरा। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र प्रभारी के साथ ही कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र प्रभारियों को भी चेक किया जाएगा। देखा जाएगा कि कहीं उनके पास मोबाइल तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें