फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्रा के दौरान वारदात कर रहे 200 चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों में सफर के दौरान सुरक्षा में 200 चोर सेंध लगा रहे हैं। यह दिल्ली से झांसी के बीच वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रेलवे पुलिस ने संबंधित जिलों को इनके फोटो और केस हिस्ट्री भेजकर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मथुरा आगरा जीआरपी ने कदम उठाया है। ट्रेन में होने वाली किसी भी वारदात के बाद प्रकाश में आने वाले शातिरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी मथुरा विगत छह माह में 50 से अधिक चोरों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ठिकाना बदलते रहते हैं अपराधी
मथुरा। ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की वारदात करने वाले अधिकतर अपराधी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। वारदात के बाद उनका पता लगाने में जीआरपी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह वारदात को अंजाम देने के लिए वेंडिंग का सहारा लेते हैं। वह चेन लगाने और बूट पालिश जैसे काम का बहाना कर किसी भी ट्रेन में सवार हो जाते हैं। मौका लगते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में आपराधिक वारदात करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत छह माह में 50 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- गौरव सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें