फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़कर फांसी पर झूला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे की अमर कालोनी में किराए पर अकेले रह रहा अलीगढ़ का युवक कमरे में पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे पर लटके शव को उतारा। मृतक करीब 10 साल से यहां रहकर मजदूरी कर रहा था। दो दिन पहले मिलने आई मां और पिता से उसका झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव नौहाती निवासी इलू गुप्ता (25) पुत्र चंद्रगुप्त थाना हाईवे की अमर कालोनी में इंद्र के मकान में किराए पर रह रहा था। त्रिवेणी फैक्ट्री के समीप मजदूरी करता था। शनिवार की रात एक बजे हाईवे पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने फांसी लगाकर सुइसाइड कर लिया है।

हाईवे पुलिस अमर कालोनी में पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि दो दिन पहले इलू से मां और पिता मिलने आए थे। उनसे उसका झगड़ा हुआ था। झगड़ा क्यों हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका। परिवारवालों से बातचीत के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें