फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करोड़ों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों की दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। दो दिन से भूख हड़ताल पर रहने के कारण ठेकेदारों की हालात बिगड़ रही है।
विज्ञापन


ठेकेदार परिजनों के साथ गुरुवार से नगर निगम के गेट पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। भूख हड़ताल के कारण शाम को दो महिलाओं की हालात बिगड़ गई थी। शुक्रवार सुबह भी मेवाराम, विजय सिंह सहित महिलाओं की हालत बिगड़ गई। ठेकेदारों की भूख हड़ताल को भारतीय सवर्ण संगठन, चाणक्य फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया था।

ठेकेदारों का कहना है कि जब तक नगर निगम द्वारा कम से कम 50 प्रतिशत भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी। बताते दें कि दस अप्रैल को अधिकारियों ने एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त करा दी थी लेकिन पुराने कार्यों की जांच कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें