फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भवकरिया की ओर दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
गांव भवकरिया की ओर दौड़े अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैथरा। विकास खंड के गांव भवकरिया में बदहाली को दूर करने के लिए सोमवार को अधिकारियों ने दौड़ लगाई। अमर उजाला की खबर के बाद खंड विकास अधिकारी ने गांव में पहुंचकर लोगों से बात की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताते हुए लोगों को शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दरअसल, अमर उजाला ने सोमवार के अंक में यहां खुले में शौच जाती हैं महिलाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। गांव में बदहाली और महिलाओं की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सजगता दिखाई। सोमवार को खंड विकास अधिकारी रघुवीर सिंह ब्लॉक अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात करते हुए समस्याएं जानीं। गांव का हाल देख उन्होंने प्रधान को फटकार लगाई। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे बताया। वहीं बीडीओ ने एडीओ को दो दिन में पात्रों की सूची बनाकर देने के लिए कहा है। गांव में प्रशासन की टीम देख ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जगी है।
सरकारी नलकूप की कोठरी में बंधी मिली बकरीं
जैथरा। गांव भवकरिया में खंड विकास अधिकारी रघुवीर सिंह यादव और एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार को सरकारी नलकूप की कोठरी में तीन बकरी बंधी मिलीं। जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बकरियों के मालिकों के नाम तो नहीं बताए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है। पानी की पाइप लाइन टूटी होने के चलते पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। गांव के कुछ दबंगों ने नलकूप आपरेटर नहीं होने से कोठरी में बकरी बांधना शुरू कर दिया। जिससे कोठरी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बीडीओ ने एडीओ को मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें