फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से पहुंची टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Fortis Hospital Mohali
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत मंडलीय सलाहकार समिति की दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। योजना के तहत संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं के सुझाव दिए।
विज्ञापन


मंडलीय सलाहकार डॉ. मोहम्मद इरसान और डॉ. विकास त्यागी की टीम शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि अस्पताल के कुछ कर्मचारी निर्धारित ड्रेस को नहीं पहन रहे हैं। बेस्ट मैनेजमेंट में कुछ कमियां पाई गईं।

यूपीएचएसएसपी के तहत कार्य कर रहीं मैनेजर वरुणा पूनम से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों को निर्धारित गणवेश में ही काम करने के लिए प्रेरित किया जाए। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पोषण मिशन के तहत संचालित वार्ड में कुछ कमियां मिलने पर यहां तैनात स्टाफ को चेतावनी दी और सुधार को कहा। टीम के सदस्यों ने सीएमएस डॉ. आरके सागर से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें