फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन एरिया बनाने की मांग फिर पकड़ने लगी जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बे को टाउन एरिया बनाने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। कस्बे के लोगों ने डीएम से कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


शिवचरन राजपूत का कहना है कि बरनाहल और आलीपुर खेड़ा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है लेकिन कस्बे पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। सर्वेश कश्यप ने कहा कि कस्बे को नगर पंचायत बनाने के लिए आलीपुर पट्टी, आलीपुर खेड़ा, शिवपालपुर आंशिक, मानिकपुर गांवो का चयन किया गया था। सभी गांवों को मिलाकर कस्बे की वोटर संख्या 11 हजार से ऊपर निकल रही थी।

इसके अलावा दो बैंक, 500 दुकानें, सात टॉवर, चार इंटर कॉलेज, दो डिग्री कॉलेज, सब स्टेशन, प्रस्तावित थाना, पशु चिकित्सालय के साथ सरकारी अस्पताल और आर्युवेदिक अस्पताल भी मौजूद हैं। इसके बाद भी कस्बे को नगर पंचासत का दर्जा नहींमिल सका है। गौरव श्रीवास्तव, ओम शंकर श्रीवास्तव, सूरज सिंह राजपूत, ताराराम शाक्य, रनवीर शाक्य, जयसिंह यादव, गुड्डू राजपूत, वीटू यादव, राहुल यादव, बबलू दीक्षित, संतोष पांडेय, रामलड़ेते, रत्नेश शाक्य, कपिल पांडेय, निखिल पांडेय ने नगर पंचायत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें