फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास पाने की दौड़ से 1022 आवेदक बाहर

विज्ञापन
महिला आश्रम सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में 1022 लाभार्थी अपात्र निकले हैं। यह आंकड़ा कुल आवासों का 47 फीसदी है। इसे देखते हुए कई नगर पंचायतों की फिर जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन


जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवेदन भरे गए थे। पहले चरण में सभी जांचों को पूरा कर विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित करा सभी नगर पंचायतों के 10-10 लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरति कर दिए गए, लेकिन इसके बाद डीएम के निर्देश पर दोबारा जांच शुरू की गई। दोबारा हुई जांच में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। सभी नगर पंचायतों में अपात्रों की संख्या बढ़ती चली गई। वहीं नगर पालिका की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। शहर की जांच पूरी होने पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत उन लोगों को पात्र माना जाता है। जो शहरी सीमा के अंदर निवास करते हों और उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा न हो। इस दौरान लाभार्थी को डेढ़ लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है। इसके अलावा 86 हजार रुपये लाभार्थियों को स्वयं लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें