फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने लड़की के परिजनों को पीटा

विज्ञापन
fight
विज्ञापन
एटा। किशोरी से छेड़छाड़ करने के विरोध पर दबंगों ने लड़की के परिवारीजनों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट लड़की के पिता ने थाना रिजोर में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी गांव में मौजूद थी। उसी समय योगेंद्र पुत्र सरजोधन ने उसके साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत लड़की ने घर पहुंच परिवारीजनों से की। परिवारीजन मामले की शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गए। आरोप है कि जहां मौजूद परिवारीजनों ने गालीगलौज करते हुए लड़की के घरवालों की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी क्रम में बागवाला क्षेत्र में भी छेड़छाड़ के विरोध पर रिंकू गुप्ता निवासी कीलरमऊ बाग वाला ने गाली गलौज कर महिला की मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला ने थाना बाग वाला में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें