फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत के बाद नगला राजे में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के नगला रामा बाईपास चौराहे पर स्कार्पियो के रौंदने एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांवों में सन्नाटा छाया रहा। तीनों मृतकों के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही। घर के आसपास के लोगों के यहां चूल्हे भी नहीं जले। बच्चों एवं परिवार की महिलाओं के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखों में आंसू की धार बह निकली।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम बेकाबू स्कार्पियो ने नगला रामा चौराहे पर जमकर कहर बरपाया था। जसराना की तरफ से गई सफेद रंग की स्कार्पियो ने पहले रेहड़ी चलाने वालों को जोरदार टक्कर मारी तो वहीं नगला रामा चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाने वालों को रौंद दिया। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद लोगों ने स्कार्पियो सवारों का पीछा किया तो पारौली चौराहे के पास वह पलट गई। हादसे में नगला राजे निवासी जितेंद्र, नगला रामा निवासी श्यामवीर एवं औरंगाबाद निवासी ज्ञान सिंह की मौत हो गई थी। लोगों ने जाम लगाया था। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों की माने तो आरोपी नशे में थे और उनकी गाड़ी से बीयर की केन भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें