फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चुनावी शोर थमने से एक पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बाइक रैली निकाल कर फूल को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


भाजपा मेयर प्रत्याशी नूतन राठौर के समर्थन में भाजपा की गांधीपार्क से भाजपा के जिला विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी, सदर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में रैली शुरु हुई। रैली में सबसे आगे आठ-दस कार्यकर्ता टोली के रूप में पैदल चल रहे थे। भाजपा नेता नारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर की मेयर कैसी हो..। घर-घर भगवा छाएगा, रामराज्य जब आएगा, एक ही नारा एक नाम, जयश्री राम जयश्री राम के नारे लगाते चल रहे थे।

रैली गांधीपार्क से शुरु होकर सेंट्रल टाकीज, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद, रसूलपुर थाना, आसफाबाद चौराहा से होते हुए नीबू वाला बाग, पैमेश्वर गेट, उर्वशी टाकीज, मोहल्ला टीला, पत्थर वाली गली, चंद्रवार गेट, रामनगर, छारबाग, नगला विशभनु, लेबर कालोनी, स्टेशन रोड, करबला, भीमनगर, सुहागनगर होते हुए भार्गव पैलेस के पास संपन्न हुई। रैली में भाजपा के समस्त पार्षद पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक शामिल रहे।
विज्ञापन


रैली के दौरान भाजपा नेताओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मेयर प्रत्याशी नूतन राठौर, मंगल सिंह राठौर, सत्यवीर गुप्ता, रविंद्र शर्मा, नानकचंद्र अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, डा. अखिलेश शर्मा, पिंकी चक, प्रदीप यादव, सुभाष वाल्मीकि, सुरेंद्र राठौर, अंकित तिवारी, उदयवीर, निकुंज शुक्ला, प्रमोद बघेल, हरिओम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

उधर समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता के समर्थन में कार्यकर्ताआें ने बाइक रैली निकाल कर पार्टी की ताकत दिखाई। बाइक पर सवार कार्यकर्ता मुलायम सिंह, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। विकास किया है विकास करेंगे जैसे नारे लगा रहे थे। सपा की बाइक रैली का शुभारंभ गांधीपार्क से हुआ।

सपा मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता, राजनरायन मुन्ना खुली जीप में सवार थे। जीप के पीछे सैकड़ों की संख्या बाइक से होकर कार्यकर्ता चल रहे थे। सपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया। रैली में शामिल सपा कार्यकर्ता जुमलेबाजी नहीं अब तो साइकिल चलेगी का नारा लगा रहे थे।

रैली गांधीपार्क से शुरु होकर सेंट्रल चौराहा, गंज बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद चौराहा होते हुए रसूलपुर थाने पर समाप्त हुई। रैली के दौरान शहर के व्यापारियों, दुकानदारों ने सपा मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता, राजनरायन गुप्ता का स्वागत किया। रैली में मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के साथ सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें