फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत, दो मकान के लेंटर गिरने से तीन घायल

विज्ञापन
house damage by rainfall
विज्ञापन
पटियाली। बारिश से सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गढ़िया में शनिवार को मकान का लेंटर गिरने और उसके मलबे में दबने से दो बहनें घायल हो गई। वहीं तीन पशु दबकर मर गए। घायल बहनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गढ़िया मजरा सनौड़ी निवासी ज्योनार सिंह पुत्र बाबूराम के मकान का लेंटर शनिवार सुबह लगभग पांच बजे अचानक गिर गया। लेंटर के मलबे में बरामदे में सो रही उनकी पुत्री मंजू (16), पूजा (14) और दो पड़ियां और एक पड्डा भी दब गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवारीजन और ग्रामीणों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों बहनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इधर, मलबे में दबने के कारण तीनों पशु मर गए। सूचना पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर लेखपात ने क्षति की रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को समुचित मदद दिए जाने का भरोसा दिया।

बरसात में मकान दीवार गिरी, वृद्ध घायल
एटा। गांव पवांस में बरसात के चलते मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर वृद्ध घायल हो गया। परिवारीजनों ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस निवासी सत्तर वर्षीय वृद्ध रामखिलाड़ी शनिवार सुबह अपने घर पर थे। तभी बारिश के चलते मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। काफी प्रयासों के बाद वृद्ध को मलबे से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें