फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार हावी

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार हावी है। बुखार के साथ ही मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को अवकाश के बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 37 मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। जबकि 100 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जनपद में वायरल बुखार के साथ ही मलेरिया विवेक्स, मलेरिया फेलसिपेराम, डेंगू आदि के मरीज मिले हैं। रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का अवकाश था, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में मरीज इमरजेंसी में ही दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां बुखार से पीड़ित होने पर 37 मरीजों को भर्ती कराया गया। जबकि 100 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त जनपद भर में निजी क्लीनिकों पर भी बड़ी संख्या में मरीज देखे गए। जनपद में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ हर तरफ दिखाई दे रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें