फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हुए हादसे में एक और घायल की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अवागढ़। आगरा के रुनकता में हुई ट्रैक्टर-ट्रक भिड़ंत हादसे में रविवार को एक और मौत हो गई। रविवार को आगरा के हेरिटेज अस्पताल में रविवार को नगला केसरी के वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वे हादसे के बाद से ही वेंटिलेटर पर थे। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



बीती 27 जुलाई को आगरा के रुनकता में हुए ट्रक और ट्रैक्टर भिड़ंत में अब तक जिले के छह लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को हादसे में घायल एक और वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि नगला केसरी निवासी बलवीर सिंह यादव 70 पुत्र रोशन सिंह भी ट्रैक्टर में सवार होकर गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। भिड़ंत के बाद हादसे मेें घायल होने पर पर उनको आगरा के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डाक्टरों ने उनको वेंटिलेटर पर रखकर इलाज करना शुरू किया। इलाज के दौरान रविवार को बलवीर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव नगला केसरी लेकर आए। वृद्ध की मौत की खबर के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें