फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव के द्वार हुई भक्तों की भीड़ अपार

विज्ञापन
पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में घंटे की ध्वनि और बम भोले की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, प्रसाद आदि अर्पित कर भोलेबाबा की आराधना की। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। देर शाम तक पूजा अर्चना की क्रम अनवरत चलता रहा। जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई।
विज्ञापन


प्राचीन भीमसेन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से देर रात तक यहां पुलिस तैनात रही। भगवान शिव का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानों के अलावा बच्चों के खिलौने आदि की भी दुकानें लगाई गईं।

प्राचीन चांदेश्वर मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से देर रात तक चांदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीतला देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीर दासजी मंदिर, छपट्टी के शिव मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम, करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


फल और पूजा सामग्री के बढ़े दाम
सावन के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना कर लोगों ने व्रत रखा। मौके का फायदा उठाते हुए बाजार में पूजा सामग्री और फलों की कीमत आसमान पर पहुंच गईं। दो दिन पूर्व 30 रुपये किलो बिकने वाला केला 40 और 45 रुपये किलो तक मिला रहा था। सेब के दाम भी बढ़कर 130 रुपये किलो तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें